Menu
blogid : 4937 postid : 14

मन मेरा मुझसे पूछ रहा …………

Lahar
Lahar
  • 28 Posts
  • 340 Comments

धर्म की आग में झुलस रहा हिंदुस्तान है |
पर शायद ऐसा रहा नहीं हमारा इतिहास है|

 


जाने ये कैसी पड़ चुकी दरार है|
तेरा मंदिर – मेरा मस्जिद अलग -अलग दरबार है ||


मन मेरा मुझसे पूछ रहा , क्या वास्तव में भारत महान है|

 

लड़ रहा भाई-भाई जाने क्या बात है|
दंगो की क्या पूछना आंतकवादी घटनाये आम बात है|

 

गोरे तो गए मगर अब भी गुलामी सह रहा हिंदुस्तान है|

मन मेरा मुझसे पूछ रहा , क्या वास्तव में भारत महान है|


तू बिहारी मै मराठी पर लड़ रहा सारा महाराष्ट्र है|
गाँधी के स्वप्नों वाला क्या यही राष्ट्र है|

 

 

राष्ट्र भाषा हिंदी पर

अंग्रजी पर अभिमान है |

अपनी संस्कृति कौन पूछे ,

 पश्चात् – संस्कृति अपना रहा हिंदुस्तान है|

 

 

मन मेरा मुझसे पूछ रहा  ,क्या वास्तव में भारत महान है|

 

 

 

अब साड़ी कौन पूछे,

 मिनी स्कर्ट पहन रहा हिंदुस्तान है|

अब मंदिर – मस्जिद में क्या काम ,

बीयर – बार में जा रहा हिंदुस्तान है|

  

 

 

मन मेरा मुझसे पूछ रहा , क्या वास्तव में भारत महान है

 

 

कत्थक नृत्य करे कौन ,

 अब तो ब्रेक डांस कर रहा हिंदुस्तान है|

अब वो संस्कृत के श्लोक पढ़े कौन
“भीगे होठ तेरे प्यासा दिल मेरा ” गा रहा हिंदुस्तान है|

 

माँ की याद है किसको,

 मल्लिका संग रोमांस कर रहा हिंदुस्तान है|

मन मेरा मुझसे पूछ रहा , क्या वास्तव में मेरा भारत महान है|

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published.

    CAPTCHA
    Refresh